[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांधी रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुईं मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी निकिता चौधरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

गांधी रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुईं मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी निकिता चौधरी

सूरजगढ़ में आयोजित हुआ ऐतिहासिक राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में आयोजित ऐतिहासिक राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में झुंझुनूं जिले की मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी निकिता चौधरी को उनके शानदार योगदान और खेल उपलब्धियों के लिए गांधी रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह का आयोजन आदर्श समाज समिति इंडिया ने किया था, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त करने के बाद निकिता चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए यादगार है। उन्होंने आदर्श समाज समिति इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें इस पुरस्कार के योग्य समझा। निकिता ने इस पुरस्कार को अपने परिवार और प्रियजनों को समर्पित किया।निकिता चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और देश का नाम रोशन किया है। वे मूल रूप से गोदा का बास गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में चिड़ावा के विकास नगर में रहती हैं। निकिता के पिता का नाम राजेश गजराज और माता का नाम सुशीला देवी है, जिन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। आदर्श समाज समिति इंडिया हर साल शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, खेल और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करती है। यह समारोह इन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए आयोजित किया जाता है।

Related Articles