खेत में काम के दौरान किसान की मौत:चूरू में 37 वर्षीय समुंद्र सिंह मतीरी तोड़ते समय गिरे, अस्पताल में मृत घोषित
खेत में काम के दौरान किसान की मौत:चूरू में 37 वर्षीय समुंद्र सिंह मतीरी तोड़ते समय गिरे, अस्पताल में मृत घोषित
चूरू : चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के बणी का बास गांव में एक दुखद घटना सामने आई। सोमवार सुबह खेत में काम करते समय किसान समुंद्र सिंह (37) की मौत हो गई। समुंद्र सिंह खेत में मतीरी तोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया। परिजन तुरंत उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है। दूधवाखारा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। पुलिस के आने के बाद परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041176


