दलित महिला पर हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार:बेटे पर लड़की भगाने के आरोप में की थी मारपीट, पुलिस ने चलाया था अभियान
दलित महिला पर हमले के 6 आरोपी गिरफ्तार:बेटे पर लड़की भगाने के आरोप में की थी मारपीट, पुलिस ने चलाया था अभियान
पचेरी कलां : पचेरी कलां थाना क्षेत्र में दलित महिला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के विशेष ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत हुई है।
जातिगत हिंसा का मामला
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके बेटे पर एक लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, सुरेश, रोताश, झुरियो, मंजू, आशा, शालू और पिंकी ने उसे घसीटकर पीटा।
पुलिस की तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर के नेतृत्व में पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया।
लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी
अभियान के दौरान पुलिस ने लगातार छापेमारी कर सुरेश कुमार, मंजु देवी, दिनेश कुमार, कुंती उर्फ शालु, मनीषा देवी और रोताश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041617


