लेनदेन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर:गंभीर हालत में राजगढ़ से चूरू रेफर, डीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
लेनदेन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर:गंभीर हालत में राजगढ़ से चूरू रेफर, डीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
चूरू : चूरू के लम्बोर छोटी गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पहले राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया। वर्तमान में युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार संजय मेघवाल (35) ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ ढाई लाख रुपए के लेनदेन का मामला दर्ज करवाया था। रकम वापस नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव में उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार संजय की स्थिति नाजुक है और उन्हें निरंतर निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041741


