सादुलपुर में चेक बाउंस मामले का आरोपी गिरफ्तार:लंबे समय से चल रहा था फरार, एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई
सादुलपुर में चेक बाउंस मामले का आरोपी गिरफ्तार:लंबे समय से चल रहा था फरार, एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई
राजगढ़ : चूरू जिले की राजगढ़ पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया- हेड कांस्टेबल राजकुमार ने एनआई एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी वेदपाल को गिरफ्तार किया।
गोठड़ा बड़ी के रहने वाले वेदपाल (35) पुत्र दयानंद जाट ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट से कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी के लिए उसने कंपनी को चेक दिया था। चेक खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर बीदासर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966491


