चिड़ावा की विशाखा जोशी बनीं चिकित्सा अधिकारी:विप्र फाउंडेशन ने माला, साफा और गोल्ड मेडल से किया सम्मान
चिड़ावा की विशाखा जोशी बनीं चिकित्सा अधिकारी:विप्र फाउंडेशन ने माला, साफा और गोल्ड मेडल से किया सम्मान
चिड़ावा : चिड़ावा में विप्र फाउंडेशन ने चिकित्सा अधिकारी पद पर चयनित हुई विशाखा जोशी का सम्मान किया। सूरजगढ़ रोड स्थित मधुसूदन फार्महाउस में आयोजित समारोह में विप्र समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने की। समारोह में विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, प्रदेश सचिव विकास शर्मा और जिला संयोजक उमाशंकर महमिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विप्र फाउंडेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि कठिन परिश्रम और अच्छे संस्कार ही सफलता का मार्ग हैं। जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में विप्र प्रतिभाओं को कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है।

विशाखा जोशी को माला, साफा, दुपट्टा के साथ गोल्ड मेडल और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। विशाखा ब्राह्मणों की ढाणी चिड़ावा निवासी कृष्ण कुमार जोशी की पुत्री हैं। कार्यक्रम का संचालन कवि नागेंद्र शास्त्री ने किया। इस अवसर पर विप्र समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035870
