गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार:करणी माता के दर्शन कर लौट रहे 5 लोग घायल, चूरू रेफर
गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार:करणी माता के दर्शन कर लौट रहे 5 लोग घायल, चूरू रेफर

चूरू : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 11 पर रोड पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। कार सवार देशनोक करणी माता के दर्शन कर वापस बिड़ला पिलानी के पास स्थित गांव लौट रहे थे। मगर रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। घायलों को निजी वाहन से रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से पांचों घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल में लिखवा पिलानी झुंझुनूं निवासी संदीप सिंह (30) ने बताया कि गांव से कार में सवार होकर देशनोक करणी माता के दर्शन करने गए थे। शनिवार दोपहर दर्शन कर वापस गांव लौट रहे थे। तभी एनएच 11 पर रतनगढ़ फतेहपुर रोड पर कार के सामने अचानक गाय आ गई। जिसको बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गए। जो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में बलवान सिंह, माल सिंह, रमेश कुमार व संदीप कुमार घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को गवर्नमेंट जालान अस्पताल पहुंचाया। जहां पांचों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। जहां पांचों घायलों का इलाज चल रहा हैं। सूचना के बाद अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।