सरदारशहर ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने छोगसिंह मीणा:महेंद्र राजवी उपाध्यक्ष और विक्रम फगेड़िया बने मंत्री, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन
सरदारशहर ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने छोगसिंह मीणा:महेंद्र राजवी उपाध्यक्ष और विक्रम फगेड़िया बने मंत्री, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन

सरदारशहर : सरदारशहर पंचायत समिति के सभागार में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की उपशाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी राममल कासनिया और जिला मंत्री चूरू के पर्यवेक्षक दशरथ यादव की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।
सर्वसम्मति से छोग सिंह मीणा को अध्यक्ष, महेंद्रसिंह राजवी को उपाध्यक्ष और विक्रम सिंह फगेड़िया को मंत्री चुना गया। प्रदीप सिंह शेखावत को कोषाध्यक्ष और महावीर प्रसाद सुंडा को जिला प्रतिनिधि, ओमप्रकाश शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। हनुमान सिंह ओला को ब्लॉक संरक्षक, सूर्यप्रकाश व समेस्ता को सक्रिय सदस्य पद पर नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सरकार से भी संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे। विकास अधिकारी महेंद्र सोलंकी और लेखाधिकारी निरंजन पारीक ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मनोज चिराणिया, सुभाष पोटलिया, सोहनलाल मेघवाल, रूपसिंह राजवी, मुखराम भांभू, महेंद्र मीणा, दलीप सारण, कैलाशचंद्र वर्मा, कालीचरण व्यास, मनजीत सुंडा, मोहनलाल थोरी, गोपीराम सांई, लीलूराम प्रजापत, ओमप्रकाश स्वामी, हरलाल सिंह सुंडा, प्रतीम सोनी, महेश मीणा, आदित्य सिंह, दीनदयाल मीणा, इंद्रचंद छींपा सहित कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष पोटलिया ने किया।