तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश
तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगरपालिका रतननगर की अध्यक्ष निकिता गुर्जर के नेतृत्व में यहां गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली और तिरंगा यात्रा निकालकर देश्भक्ति का संदेश दिया। भारत माता की जय के नारो से गुंजायमान यात्रा में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत गौड़, उपाध्यक्ष असगर खां सहित नगरपालिका के सदस्य, आमजन एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें। जिन्होनें हाथो में तिरंगा लिये हुए नगरपालिका भवन से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर ने कहा कि विभाजन विभिषिका दिवस मनाने का उद्देश्य है कि हमारी आने वाली पीढी को इस विभाजन की त्रासदी के बारे में जानकारी दी जायें। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे मान-सम्मान, शोर्य, उन्नति, प्रगति और खुशहाली का प्रतिक है। इसी तिरंगे की प्रेरणा से हमने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई और भारत को आजादी दिलाई। उन्होनें कहा कि हम हमारे सविधान के मौलिक कर्तव्यों में भी तिरंगे के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेते है। अधिशाषी अधिकारी भरत गौड़ ने कहा कि इस तिरंगे ने भारत के शोर्य और सम्मान को सम्पूर्ण विश्व में बढ़ाया है। बदलते हिन्दुस्तान में हमने आपरेशन सिंदुर के दौरान देखा कि आतंकवादी ढिकानों की घ्वस्ती के बाद हमारा तिरंगा गौरव से लहरा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040885


