ग्राम बुटिया मंडल में भाजपा की तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिकों का सम्मान
ग्राम बुटिया मंडल में भाजपा की तिरंगा यात्रा, पूर्व सैनिकों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ग्राम बूटियां मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन जिलाध्यक्ष बसत शर्मा व मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार कस्वां के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी शान का प्रतीक है देश के लोगों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के प्रति विश्वास दिखाई दे रहा है और देश के प्रत्येक क्षेत्र में वातावरण देश भक्ति पूर्ण बन गया है
विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की श्रेष्ठता को सिद्ध कर दिया है और लोग स्वत स्फूर्त तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन में जुड़ रहे है। कार्यक्रम में प्रधान दीप चंद्र राहड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष विजय कुमार कसवा ने आभार जताया ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसत शर्मा, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, पंचायत समिति प्रधान दिपचन्द राहड़, बूटियां मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार कस्वां द्वारा पूर्व सैनिको का सम्मान किया गया। जिसमें हरचंद कस्वां, प्रतापसिंह कस्वां, हरफुल कस्वां, सुरजाराम प्रजापत, अमरसिंह सरावग, सुभाष कस्वां, मनोज शर्मा, नेताराम प्रजापत, सुभाष कस्वां (एयरफोर्स), राजेश ढाका, लालचंद कस्वां का सम्मान किया गया। इस असवर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।