[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा इंद्रमणि पार्क से सुभाष चौक तक निकलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा इंद्रमणि पार्क से सुभाष चौक तक निकलेगी

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा इंद्रमणि पार्क से सुभाष चौक तक निकलेगी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा इन्द्रमणि पार्क से गुरूवार को सुभाष चौक तक निकलेगी। विभाजन विभिषिका संगोष्ठि मे भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व आमजन करेगे शिरकत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा एवम् ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ऐतिहासिक विजय को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा गुरूवार को सुबह 9.30 बजे इन्द्रमणी पार्क से रवाना होकर सुभाष चौक पहुचेगी। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में 200 फुट लंबे तिरंगे झण्डे को फहराया जायेगां यह यात्रा ढोल ताशो नगाड़ो एवम् स्थानीय वादय यंत्रो के साथ निकाली जायेगी। उन्होने बताया कि तिरंगा यात्रा में भारत माता एवम् विभिन्न देश भक्ति से जुड़ी हुई झांकिया प्रदर्शित की जाएगी।

कार्यक्रम के जिला संयोजक भास्कर शर्मा ने बताया कि इस संगोष्ठि में पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, जिला प्रमुख वन्दना आर्य, प्रधान दीपचन्द राहड़, सहित सभी वरिष्ठ नेता आमजन एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। इस संदर्भ में जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित हुई व तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, मदनगोपाल बालाण, जयपालसिंह टकणेत, रजत शर्मा, कपील रक्षक, हरिश वर्मा, नितिन बुन्देला, आकाश सैनी, हाजी सरीफ, मोहम्मद इस्लाम, दीनदयाल खारड़िया, मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles