सफर ए मदीना पर जा रहे हाजियों का किया इस्तकबाल
सफर ए मदीना पर जा रहे हाजियों का किया इस्तकबाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के मोहल्ला व्यापारीयान और वनविहार कॉलोनी से उमराह हज यात्रा पर रवाना हो रहे जत्थे का बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि मक्का-मदीना की यात्रा का सौभाग्य केवल खुशनसीब लोगों को नसीब होता है। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह सभी की उमराह हज कबूल करे और सबको दीदार-ए-मदीना नसीब हो।
चूरू से मोहम्मद शरीफ व उनकी पत्नी, अरमान आखनं और उनकी वालिदा के उमराह हज पर रवाना होने पर उनके निवास स्थान पर कांग्रेसजनों ने शॉल, साफा ओढ़ाकर और मालाएं पहनाकर उनका इस्तकबाल किया।
इस मौके पर युवा नेता इरशाद मंडेलिया, धर्मेन्द्र बुडानिया, आदुराम न्यौल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू, नारायण बालान, इशाक कुरेशी, हेमन्त सिहाग, हर्ष लाम्बा, पार्षद अज़ीज़ खान, शाहरूख खान, आबिद खान जाबासरिया, तारीख़ नागौरी, संजय भाटी, पार्षद अनीश खान, शिवकुमार शर्मा, आरिफ़ रिसालदार और समीउल्लाह गोरी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने हाजियों से देश-प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ करने की अपील की।