[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंजारा बस्ती के लोग एसटीपी के गंदे पानी से परेशान:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थायी समाधान की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बंजारा बस्ती के लोग एसटीपी के गंदे पानी से परेशान:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थायी समाधान की मांग की

बंजारा बस्ती के लोग एसटीपी के गंदे पानी से परेशान:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थायी समाधान की मांग की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के बंजारा बस्ती में रहने वाले लोग एसटीपी के गंदे पानी की समस्या से परेशान है। मंगलवार को बड़ी संख्या में बस्ती के निवासी उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

बस्ती वासियों ने बताया कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से बस्ती में निवास कर रहे हैं। बस्ती के पास नगर पालिका की एसटीपी संचालित है, जहां कस्बे का गंदा पानी पहुंचता है। आरोप है कि एसटीपी का गंदा पानी उनके घरों, रास्तों और आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे उन्हें दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।
गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

बारिश के दिनों में रास्ते हो जाते है ब्लॉक

बस्ती के लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में पानी की मात्रा बढ़ने से हालात और खराब हो जाते हैं। रास्ते अवरुद्ध हो जाते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही छोटे बच्चों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है तथा बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहती है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि पीवीसी पाइप के जरिए पानी को सड़क पार कर बस्ती की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

ईओ पर संतोषजनक जवाब नहीं देने का आरोप

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बस्ती में फैल रहे गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Related Articles