हर घर तिरंगा अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली:नीमकाथाना में वंदे मातरम के नारों से गूंजी सड़कें, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
हर घर तिरंगा अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली:नीमकाथाना में वंदे मातरम के नारों से गूंजी सड़कें, अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साँख और बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय चेतानी ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय से शुरू हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च किया। रैली के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
सीडीपीओ संजय चेतानी के अनुसार यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नागरिकों को अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना है। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करना है।
रैली में महिला पर्यवेक्षक सरोज, सोनिया, बबिता, मंजू, मनीषा और मीना शामिल हुईं। कनिष्ठ लेखाकार ज्योत्स्ना, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चिमन लाल और कनिष्ठ सहायक गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नागरिकों ने भी रैली में हिस्सा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973986


