नीमकाथाना के गणेश्वर में राम दरबार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:गालव गंगा तीर्थ धाम से कलश यात्रा निकाली, लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
नीमकाथाना के गणेश्वर में राम दरबार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:गालव गंगा तीर्थ धाम से कलश यात्रा निकाली, लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन धूमधाम से चल रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव-पार्वती और राम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के लिए गालव गंगा तीर्थ धाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। इसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर नाचती-गाती शामिल हुईं, जबकि पुरुषों ने हाथों में निशान लेकर यात्रा में भाग लिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
भगवान राम दरबार और शिव-पार्वती की झांकियां सजाई
कार्यक्रम में भगवान राम दरबार और शिव-पार्वती की झांकियां भी सजाई गईं। मैदाला बालाजी मंदिर में विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूर्व दो दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बालाजी मंदिर प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन किया गया और जलाभिषेक भी किया गया। सोमवार सुबह हवन और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044417

