सीकर में कोचिंग संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश
सीकर में कोचिंग संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश
सीकर : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को मेडिकल-इंजीनियरिंग के साथ अन्य करियर विकल्पों की भी जानकारी दी जाए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, मेडिटेशन, योग और अन्य गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया।
बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष गतिविधियां करने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, एडीपीसी राकेश कुमार लाटा, सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल समेत अधिकारी और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043359


