आनंद झाझड़िया बने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष:चिड़ावा उपशाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सज्जन सिंह मंत्री और विजय सिंह कोषाध्यक्ष बने
आनंद झाझड़िया बने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष:चिड़ावा उपशाखा के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सज्जन सिंह मंत्री और विजय सिंह कोषाध्यक्ष बने

चिड़ावा : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की चिड़ावा उपशाखा के चुनाव रविवार को जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हुए। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार बलवदा और पर्यवेक्षक सुनील भारद्वाज के निर्देशन में सभी पद निर्विरोध भरे गए। आनंद कुमार झाझड़िया दिलावरपुरा को ब्लॉक अध्यक्ष, सज्जन सिंह पचार सारी को ब्लॉक मंत्री और विजय सिंह शेखावत बख्तावरपुरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर लीलाधर सैनी को सभाध्यक्ष, सुनीता देवी राजकला चिड़ावा और सुनील कोठारी सुल्ताना का बास को उपसभाध्यक्ष चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सुमेर सिंह सुल्ताना और महिला उपाध्यक्ष के रूप में कुसुमलता चिड़ावा को नियुक्त किया गया। महिला मंत्री का पद सुनीता, साक्षरता अधिकारी चिड़ावा को मिला। अध्यापक प्रतिनिधि के रूप में बिजेश और पंचायत समिति शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में लीलाधर सैनी केहरपुराकला को चुना गया।
वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि कैलाश चंद मेहरमपुर, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि अनीता शर्मा लाम्बा गोठड़ा और संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि बजरंग लाल शर्मा चनाना भी कार्यकारिणी का हिस्सा बने। पुस्तकालय अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह पुनिया नरहड़, सेवानिवृत शिक्षक प्रतिनिधि जगदीश कुमार गोवली और कंप्यूटर शिक्षक सूर्य प्रकाश दाधीच श्योपुरा को भी नियुक्त किया गया।
पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में मोहनलाल सैनी श्योपुरा और प्रदेश महासमिति सदस्य के लिए प्रदीप मोदी, प्रधानाचार्य चिड़ावा को चुना गया।