[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में रंगदारी गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, धमकी दिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में रंगदारी गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, धमकी दिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

“007 बिट्टू विश्नोई” आईडी से देता था गैंग को जानकारी, तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया आरोपी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी में रंगदारी और धमकी के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खाटू ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया और श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के पुत्र मानवेन्द्र सिंह चौहान को मिली धमकियों के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

एडिशनल एसपी दीपक गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लामिया निवासी बिट्टू उर्फ महेंद्र पुत्र सरदार जाट के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन करवाने वाले तथाकथित “लपका गिरोह” से जुड़ा हुआ था और वह गैंगस्टरों के संपर्क में रहकर सूचनाएं उपलब्ध करवाता था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी “007 बिट्टू विश्नोई” नाम की सोशल मीडिया आईडी के जरिए कुख्यात अपराधी हरि बॉक्सर को संबंधित व्यक्तियों की जानकारी भेजता था। इसके बाद गैंग से जुड़े लोग फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से रंगदारी मांगने और धमकी देने का काम करते थे। पुलिस को आरोपी और गैंग के बीच लेन-देन के भी अहम सबूत मिले हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि गैंग से जुड़े राजू मांजू, अशोक मुकाम और लादेन विश्नोई जैसे बदमाश जब खाटूश्यामजी दर्शन के लिए आते थे, तब उनकी व्यवस्था और वीआईपी दर्शन कराने का जिम्मा महेंद्र जाट संभालता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि खाटू ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को 26 सितंबर 2025 को हरि बॉक्सर की ओर से धमकी मिली थी, जबकि 19 नवंबर 2025 को रोहित गोदारा गैंग के नाम से भी धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रंगदारी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे गिरोह के कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई है।

Related Articles