पिलानी की दोनों नगर पालिकाओं के ईओ एपीओ:मंड्रेला नायब तहसीलदार सन्नी भाम्बू को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली
पिलानी की दोनों नगर पालिकाओं के ईओ एपीओ:मंड्रेला नायब तहसीलदार सन्नी भाम्बू को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली
पिलानी : पिलानी की दोनों नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों (ईओ) को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर दिया गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका पिलानी की ईओ प्रियंका बुड़ानिया और नगर पालिका विद्याविहार के ईओ सुनील कुमार सैनी को एपीओ करते हुए निदेशालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, दोनों अधिकारियों का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से निदेशालय कर दिया गया है। उन्हें अविलंब निदेशालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, मंड्रेला के नायब तहसीलदार सन्नी भाम्बू को अपने वर्तमान पद के कार्यों के साथ-साथ नगर पालिका पिलानी के अधिशाषी अधिकारी पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153669


