[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा की तैयारी:भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा की तैयारी:भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

झुंझुनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा की तैयारी:भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सोमवार (11 अगस्त) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक अग्रसेन सर्किल स्थित विधायक आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक राजेंद्र भांबू ने की। इस सभा में मुख्यमंत्री किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 1200 करोड़ की मुआवजा राशि वितरित करेंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण राजस्थान के किसान अब खुशहाल और समृद्ध हो रहे हैं। दाधीच ने उदाहरण दिया कि बीकानेर और जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में भी खजूर की खेती हो रही है, जो पहले असंभव मानी जाती थी। उन्होंने झुंझुनूं को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि यहीं से मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना की मुआवजा राशि का वितरण कर राज्य के किसानों की समृद्धि को बढ़ाया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता लगे तैयारियों में
भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी हुई चर्चा

दाधीच ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के बीफ डेयरी प्रोजेक्ट को भारत में लाने से मना कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 150 करोड़ भारतीयों की ताकत के दम पर अमेरिका को करारा जवाब दिया।

विधायक भांबू ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां

विधायक राजेंद्र भांबू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मुख्यमंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा किसानों और आम लोगों को लेकर आएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि यह कार्यक्रम किसानों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।भांबू ने कहा कि भजनलाल शर्मा की सरकार ने किसान, मजदूर, महिला, दलित, पिछड़े और मध्यम वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ सभी तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई। सभा स्थल पर व्यवस्था, लोगों को लाने-ले जाने, प्रचार और आमंत्रण जैसे कार्यों के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि यह सभा न सिर्फ किसानों को आर्थिक राहत देगी, बल्कि सरकार और किसानों के बीच के विश्वास को भी मजबूत करेगी।

बैठक में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें विश्वंभर पूनिया, सरजीत चौधरी, कमलकांत शर्मा, अरुणा सिहाग, खालिद हुसैन, रवि लांबा, विजेंद्र हतवाल, शंभू नेहरा, सीए लोकेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, ताराचंद सैनी, सावित्री सैनी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, महेश जीनगर, नवल स्वामी, रियाज फारूकी, प्रमोद जानू, विजय कुमार सैनी, बुधराम सैनी, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप पुनिया, संजय पारीक, विनोद जांगिड़, अशोक प्रजापति, संदीप चांवरिया, संजय मोरवाल, अजय चाहर, महेंद्र सोनी, मुकेश सैनी, शीशराम राजोरिया, एडवोकेट हनुमान सिंह महला, श्रीराम सैनी, शौकत अली चौहान, खलील सिलावट और ख्यालीराम कुमावत प्रमुख थे।

Related Articles