[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  मोहम्मद अली पठान

चूरू : भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट में बसंत शर्मा ने जिले की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगामी कार्य योजना पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को पार्टी कार्यकर्ता आम जनता तक पहुँचा रहे हैं और आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिले में संगठन की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए बसंत शर्मा को आगामी चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Related Articles