इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, 73 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
"पहले अच्छे नागरिक बनें ": जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर , इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी द्वारा, मदरसा जयपुर रोड, चूरू में, अल्पसंख्यक बच्चों के लिए, एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसमें 10 वी – 12 वी बोर्ड परीक्षा में, 85 % से ज्यादा मार्क्स लाने वाले 73 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा 3 टेबल टेनिस नैशनल खिलाड़ी, एक एयर पिस्टल नैशनल खिलाड़ी, एक कॉलेज लेक्चरार में सलेक्टेड अबरार खान, 8 प्रिन्सिपल, 5 वॉइस प्रिन्सिपल, 14 व्याख्याता ऑ का और 6 ,ए एस आई राजस्थान पुलिस विभाग में पदौन्नति होने पर, उनका भी सम्मान किया गया। “प्राइड ऑफ चूरू ” इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी द्वारा, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दो हस्तियों को प्राइड ऑफ चूरू के पुरुस्कार से नवाजा गया, जिनमें डॉ मुमताज़ अली कुरैशी और डॉ इकराम हुसैन शिशु रोग विशेषज्ञ ( HOD, प्रिन्सिपल ) हैं।

प्रोग्राम के दौरान ही कुछ बच्चों ने अपने करिअर के बारे में कलेक्टर महोदय से पूछा, तो प्रत्येक सवाल का उन्होंने बड़ा तसल्ली बख्श ज़वाब दिया। एक बच्ची के यह पूछने पर, कि मुझे IAS बनने के लिए क्या करना चाहिए, तो कलेक्टर महोदय ने तुरंत कहा, कि सब से पहले आप अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करो, पर्सेनालिटी डेवलपमेंट पर ध्यान दो और एक अच्छे नागरिक बनो, बाकी सब समय के साथ ठीक हो जाएगा, अभी इतनी कम उम्र में ज्यादा चिंता अच्छी बात नहीं।
सभी बच्चों को, खुद कलेक्टर महोदय द्वारा एक -एक प्रेरणास्पद किताब भी भेंट की गई ( स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी, मुन्शी प्रेमचन्द, ए. पि. जे .अब्दुल कलाम , जवाहरलाल नेहरू, शिव खेड़ा आदि की ) ।सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली खान रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर सेल्स टैक्स, जनरल सेक्रेटरी डॉ एफ एच गौरी सीनियर फिजिशियन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी, संरक्षक हाजी याक़ूब थीम ने भी विचार व्यक्त किए। 10 वी और 12 वी बोर्ड के तीन टॉपर बच्चों को, TAB लैपटॉप भी इनाम में दिए गए। विशिष्ट अतिथि में,शिक्षाविद अभिलाषा मुकुल भाटी, डॉ मोहर सिंह मीना ( अध्यक्ष मीना महा सभा ), रचना कोठारी ( अध्यक्षा जैन तेरापंथ ) मुख्य आकर्षण रहे और अपने उद्बोधन से बच्चों की हौसला अफजाई की। संरक्षक हाजी याक़ूब थीम द्वारा अध्यक्षता की गई।
प्रोग्राम का सफल संचालन प्रिन्सिपल मोहम्मद आरिफ खान ,रियाज़ खान और रशीद खान शिक्षाविद , द्वारा किया गया। जनहित के कार्यो में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए, सोसाइटी द्वारा ” इन्सानियत एकता सेवा समिति ” का भी अभिनंदन किया गया और समिति की प्रशंसा की गई, जिस के संस्थापक कारी करामात अली खान हैं। कार्यक्रम का आगाज कुरान की तिलावत के साथ हुआ और अतिथियों का फूल माला व साल उढाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ मुस्तकीम शेख विधि सलाहकार, निसार खान रिटायर्ड डीईओ शिक्षा विभाग, रिटायर्ड डीईओ नूर मोहम्मद खान, नजीर मोहम्मद खान रिटायर्ड प्रिंसिपल, एईएन रियाज खान, मोहम्मद अली पठान, ओवैस कुरैशी, लायन आबिद खान, सलीम खान दिलावर खानी, कैप्टन जसवंत खान, हबीब खान मलवाण, समीर खान, एडवोकेट जी एन गोरी, महबूब खान नसवान, अयूब खान गॉड, जाकिर हुसैन गोरी, अबरार खान लेक्चर, सादिक खान शिक्षाविद, हबीब डायर, ईशाक खान शिक्षाविद, खुर्शीद गोरी शिक्षाविद, हनीफ खान, डॉ गफ्फार अली खान, आसिफ खान एईएन, वसीम भाटी अध्यापक आदि काफी संख्या में प्रतिष्ठित नागरिकगण उपस्थित रहे। डॉ एफ एच गौरी द्वारा सभी मेहमानों का और उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में दुआ के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167851


