स्टेट हाईवे सड़क सीमा में पालिका के इंटरलॉक सड़क पर पीडब्ल्यूडी की रोक ,मामला बना चर्चा का विषय
PWD सड़क सीमा में नगरपालिका ने निकाला ठेका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : कस्बे की नगर पालिका एक बार फिर चर्चा व विवाद के घेरे आ गई है। इन दिनों “अंधेर नगरी चौपट राजा” वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। शहर से गुजराती स्टेट हाईवे नंबर 20 पर गौशाला व बाबा अमीनाथ जी की बगीची के आगे पालिका इन्टरलोक सड़क निर्माण का ठेका कर आनन-फानन में कार्य करवाकर राजकोष से राशी बटोरने के मनसुबो पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने रोक लगाकर पानी फेरा। जानकारी अनुसार उक्त स्थान पर पहले से बनी डब्ल्यू बीएम बर्म को आनन-फानन में जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क उखाड़ने का कार्य इतनी जल्दबाजी में गया तब इसकी भनक (PWD) विभाग को लगी और मौके पर पहुंचकर कार्य कर रही जेसीबी मशीन तथा ठेकेदार को तत्काल रुकवा दिया। नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाए आमजन में मजाक का विषय बन बैठा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2167851


