समाज सेवा शिविर में गर्ल्स बागला की छात्राओं ने वितरित किए कपड़े के थैले
समाज सेवा शिविर में गर्ल्स बागला की छात्राओं ने वितरित किए कपड़े के थैले
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय सेठ एल एन बागला बालिका उ. मा. वि. स्कूल, चूरू की छात्राओं ने घरों से तैयार कर सब्जी मंडी में कपड़े के थैले वितरित किए। आने जाने वाले सब्जी क्रेता और विक्रेताओं को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया। कैंप प्रभारी पूनम चोटिया ने लोगों को पर्यावरण बचाने की समझाइश की।
कैंप दल प्रभारी मीनाक्षी जांदू ने इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में चला कर चूरू को प्लास्टिक मुक्त बनाने की सीख दी। प्राचार्य मुकुल भाटी ने छात्राओं द्वारा की गई इस पहल की प्रशंसा की और इसे अभियान की तरह चलाने का आव्हान किया। छात्राओं ने सब्जी विक्रेताओं से इस विषय में चर्चा कर आगे की कार्य योजना बनाने का जिम्मा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2167856


