108 एंबुलेंस बनी जीवनदायिनी, रास्ते में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से सुरक्षित हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
बाली : चिकित्सा विभाग की 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर जरूरतमंद के लिए वरदान साबित हुई। सोकड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय बासु कुमारी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उपचार के लिए सीएचसी बेड़ा लेकर रवाना हुए। रात्रि करीब 12 बजे बेरड़ी रोड के पास रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में मौजूद मेल नर्स मंजीत सिंह ने तुरंत जिम्मेदारी संभालते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
इस दौरान एंबुलेंस पायलट भावेश कुमार ने भी संयम और सतर्कता के साथ वाहन चलाते हुए पूरी सहायता की। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात को तत्काल सीएचसी बेड़ा अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य और स्वस्थ बताई जा रही है। परिजनों ने 108 एंबुलेंस टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली चिकित्सा सुविधा से सुरक्षित डिलीवरी संभव हो सकी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2167865


