देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
मलसीसर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने मंगलवार को उप जिला अस्पताल मलसीसर एवं सीएचसी अलसीसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई और हीटवेव से बचाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उप जिला अस्पताल मलसीसर में सीएमएचओ ने ओपीडी, आईपीडी, वार्ड, दवा भंडार, जांच प्रयोगशाला एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं परिजनों से संवाद कर उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा अस्पताल प्रशासन को समय पर उपचार और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पीएमओ डॉ. सत्यवीर सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सीएमएचओ ने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पतालों में पर्याप्त पेयजल, छाया, दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके बाद उन्होंने बीसीएमओ कार्यालय मलसीसर का निरीक्षण किया, जहां बीसीएमओ डॉ. अशोक सैनी एवं बीपीओ राकेश गोरा ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।
सीएमएचओ ने सीएचसी अलसीसर का भी निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्टाफ उपस्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों में सभी कार्मिक उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने एसडीएच मलसीसर एवं सीएचसी अलसीसर के निर्माणाधीन भवनों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए बताया कि मलसीसर अस्पताल भवन करीब छह माह में पूर्ण होने की संभावना है, जबकि अलसीसर सीएचसी का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us