[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेबतराशी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपए बरामद, सरदारशहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

जेबतराशी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपए बरामद, सरदारशहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जेबतराशी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख रुपए बरामद, सरदारशहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सरदारशहर : सरदारशहर थाना क्षेत्र में कच्चा बस स्टैंड पर हुई जेबतराशी की वारदात का खुलासा करते हुए सरदारशहर थाना पुलिस ने एक आरोपी छापर निवासी बजरंगलाल सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपए की राशि बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई 2026 को गांव शिमला निवासी 72 वर्षीय करणी सिंह राजपूत ने थाना सरदारशहर में मामला दर्ज करवाया था की वह 14 मई की सुबह करीब 9 बजे अपने गांव शिमला से बस में बैठकर बीकानेर जा रहा था। सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर बस से उतरते समय दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए।

घटना को गंभीरता से लेते हुएथानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई प्रतापसिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने, मुखबिर तंत्र सक्रिय करने और तकनीकी अनुसंधान के जरिए थाना क्षेत्र सहित रतनगढ़, सुजानगढ़ तथा सीकर जिले में आरोपियों की तलाश की।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी छापर निवासी बजरंगलाल पुत्र गोपीलाल सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपए की राशि नियमानुसार बरामद कर ली गई।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए बताया कि उपनिरीक्षक प्रतापसिंह तथा कांस्टेबल लीलाधर मीणा सहित पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा संभव हो पाया है।

Related Articles