[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मारने वाला गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने चाकू बरामद किया; वारदात के बाद जहर पी गया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मारने वाला गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने चाकू बरामद किया; वारदात के बाद जहर पी गया था

एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मारने वाला गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने चाकू बरामद किया; वारदात के बाद जहर पी गया था

झुंझुनूं : एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया है। युवक ने 5 अगस्त को लड़की को घायल कर दिया था। इसके बाद खुद भी जहर पी गया था। हॉस्पिटल से छुट्‌टी मिलने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला झुंझुनूं के मंड्रेला थाना इलाके के मनफरा गांव का है।

मंड्रेला थाना इंचार्ज सुरेश कुमार रोलन ने बताया- मनफरा गांव में 5 अगस्त को प्रमोद मेघवाल (33) ने लड़की पर हमला कर दिया था। मामले में एफआईआर दर्ज हुई। जांच शुरू की गई। हमले के बाद प्रमोद ने सुसाइड की कोशिश की। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया है।

एकतरफा प्यार करता था

मंड्रेला थाना इंचार्ज सुरेश कुमार रोलन ने बताया- प्रमोद लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह काफी समय से लड़की पर दबाव बना रहा था कि वह भी उसे “I love you” बोले। 5 अगस्त को फिर उसने दबाव बनाया। लड़की ने ना कर दिया तो चाकू से अटैक कर दिया। फिर जहरीला पदार्थ खा गया। वारदात के बाद सहायक उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश मय जाब्ता तुरंत सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में बीडीके अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया। पीड़िता को हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

चाकू मारकर युवती को किया घायल
चाकू मारकर युवती को किया घायल

पर्चा बयान के आधार हुई FIR

बीडीके अस्पताल में लड़की के पर्चा बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई। जांच के लिए चाकू फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार धींधवाल के सुपरविजन और थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

Related Articles