[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर शहर को मिला 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, ऑटो संचालकों को लगेगा बड़ा झटका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर शहर को मिला 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, ऑटो संचालकों को लगेगा बड़ा झटका

सीकर शहर को मिला 50 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा, ऑटो संचालकों को लगेगा बड़ा झटका

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : श्रवण कुमार फगेड़िया

सीकर : शिक्षानगरी सीकर के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। जिले के लोगों को अब बाहरी क्षेत्रों में भी परिवहन सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से 50 इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी। जिला प्रशासन व नगर परिषद की ओर से इन बसों के लिए जल्द रूट तय किए जाएंगे। केन्द्र सरकार की कमेटी में सीकर को ईवी बसें देने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से विद्यार्थियों के साथ गांव-ढाणियों के लोगों को सीधे तौर पर राहत मिल सकेगी। फिलहाल, शहर की ज्यादातर परिवहन व्यवस्था ऑटो सेवा के सहारे है। वहीं कुछ जोन के लोगों को सिटी बस सेवा से राहत मिली है। ऑटो का संचालन शहर में ही होने और सिटी बस सेवा में भी पूरा शहर कवर नहीं होने की वजह से लंबे अर्से से परिवहन व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही थी। ऐसे में ईवी बस सेवा से लोगों को राहत मिल सकेगी ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62