[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान

चूरू में बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर में बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन आँखें बंद करके मौज कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यहां राजकीय लोहिया महाविद्यालय के पास नूर मस्जिद के पीछे जब चाहे बिजली गुल हो जाती है। इसी प्रकार नई सड़क, ‌ कृषि मंडी के पीछे ,रीको एरिया सहित शहर के विभिन्न वार्डों में बार बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिजली विभाग के आधे अधिकारी कहते हैं आगे से गई और आधे कहते हैं पीछे से गई। विभाग के आगे पीछे के खेल में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रही है। सत्ताधारी दल के नेता सब कुछ जानते हुए चुप हैं, क्योंकि बोलते ही नोटिस मिलने का डर है। कांग्रेस वाले भी संपर्क खराब होने के डर से मौन धारण करके बैठ गए हैं। आमजन रोता हुआ घूम रहा है। उसका कोई धणी धोरी नहीं है। यहां अधिकारियों की मौज है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62