[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 को गुढ़ा कस्बा रहेगा बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 को गुढ़ा कस्बा रहेगा बंद

स्मार्ट मीटर के विरोध में 20 को गुढ़ा कस्बा रहेगा बंद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश शेखावत 

गुढ़ागौड़जी : मुकेश सिंह शेखावत स्मार्ट मीटर के विरोध में गुरुवार को मैरिज गार्डन में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की आक्रोश सभा हुई। आक्रोश सभा के आयोजक जेपी महला ने बताया कि गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के सभी गांवों में सभा कर 20 अगस्त को जिला बंद आह्वान पर गुढ़ा कस्बा बंद रखा जाएगा। सभी व्यापारियों से समर्थन मांगा जाएगा। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष भोड़की पूर्व सरपंच गणेश गुप्ता ने स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति का समर्थन देते हुए कहा कि संपूर्ण बाजार बंद रखने का आश्वाशन दिया। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए जि.प.स. पंकज धनखड़ ने कहा की स्मार्ट मीटर के बहाने सरकार घरों तक कंपनियों की घुसपैठ कराना चाहती है। जिसका लोगों में भारी आक्रोश है। आर्थिक नुकसान भी होगा। आने वाले समय में स्मार्ट मीटर के बुरे परिणाम लोगों के सामने आएंगे। इसका मुकाबला करने के लिए लोगों को संगठित होकर विरोध करना चाहिए। मीटिंग में पंचायत समिति सदस्य उम्मेद सिंह धनखड़ ने कहा कि स्मार्ट मीटर से 7 से 10 गुना तक बिजली के बिल आएंगे आम बिजली उपभोक्ता का जीना मुश्किल हो जाएगा पहले से लोगों के आर्थिक हालत खराब है ऐसी स्थिति में मीटर लगाना सरकार का बहुत बड़ा गलत कदम है ।

किसान नेता मूलचंद खरीटा ने कहा सभी पार्टियों से ऊपर उठकर लोगों को इस लड़ाई में एक साथ कूदना चाहिए एक बार मीटर लग गए तो कंपनियों की लूट शुरू हो जाएगी ।आरएलपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी, जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, समाज सेवी नरेंद्र गढ़वाल ,विकास गील आरएलपी युधिष्ठिर स्वामी, सुशील डांगी श्योपुरा जयसिंह गुर्जर,अंकेश पोसाना, सुनील नूनीया, नाहरसिंह महला, घासी पूनिया, राकेश बांगड़वा, पूर्व सरपंच रोहितास मेघवाल, पूर्व सरपंच दारासिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश महला, ओमप्रकाश महला सीथल, राजीव गौरा, जिला परिषद , प स स राकेश कस्वा, युवा नेता सुनील खेदड़, धन्नाराम सैन, विक्रम रेपसवाल, सुरेंद्र महला, धर्मपाल गुर्जर, सचिन महला सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और मौजूद थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62