[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तुलसी का पौधा लगाकर सरपंच ने मनाया जन्मदिन, विद्यार्थियों को वितरित किए 4300 पेड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तुलसी का पौधा लगाकर सरपंच ने मनाया जन्मदिन, विद्यार्थियों को वितरित किए 4300 पेड़

तुलसी का पौधा लगाकर सरपंच ने मनाया जन्मदिन, विद्यार्थियों को वितरित किए 4300 पेड़

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश शेखावत 

गुढ़ागौड़जी : संस्कार स्कूल दूड़िया में एक अनूठे और पर्यावरण प्रेम से ओत-प्रोत आयोजन के तहत सरपंच एवं स्कूल निदेशक प्रहलाद सिंह बांगड़वा ने अपने 43वें जन्मदिन को खास अंदाज़ में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण संकल्प के साथ विद्यालय में तुलसी का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अध्यापक- अध्यापिकाओं और वाहन चालकों में कुल 4300 पौधों का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के सचिव मनीष अग्रवाल मौजूद रहे, वहीं प्रधानाचार्य रामसिंह धींवा ने पेड़ों की जीवनदायिनी महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि “प्रकृति का संरक्षण हमारा परम दायित्व है।”

संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. विनोद शर्मा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारें जहां देशभर में वृक्षारोपण अभियान चला रही हैं, वहीं प्रहलाद सिंह बांगड़वा द्वारा जन्मदिन पर यह संकल्प लेना उनके प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह भरा। सभी उपस्थितों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

इस आयोजन में एकेडमिक पार्टनर अरविंद सिंह सिसोदिया, एलन संस्थान के संचालक कुलदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी रामसिंह, रफीक अहमद, विनय, सचिन, आदिल, रविंद्र शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62