[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में सड़कों पर 2 फीट जलभराव:स्यालोदड़ा में मकान और तीन दुकानों की दीवार गिरी, 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में सड़कों पर 2 फीट जलभराव:स्यालोदड़ा में मकान और तीन दुकानों की दीवार गिरी, 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

पाटन में सड़कों पर 2 फीट जलभराव:स्यालोदड़ा में मकान और तीन दुकानों की दीवार गिरी, 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

पाटन : पाटन क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर बने गड्ढों में जगह-जगह पानी भर गया है। पाटन बाइपास सड़क पर करीब 2 फीट पानी जमा हो गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश से ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में सीताराम सैनी का जर्जर अवस्था में एक मकान गिर गया। परिजन दूसरे मकान में रहते हैं, ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा स्यालोदड़ा मोड़ पर उस्मान खान की तीन दुकानों की पीछे की दीवार भी गिर गई। रात होने के कारण दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

बारिश से पाटन बाइपास पर करीब 2 फीट पानी जमा हो गया।
बारिश से पाटन बाइपास पर करीब 2 फीट पानी जमा हो गया।

लगातार बारिश से क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पाटन सहित आसपास के गांवों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद क्षेत्र के कई स्कूलों ने आज की छुट्टी कर दी है।

लगातार बारिश से स्यालोदड़ा में जर्जर अवस्था में एक मकान गिर गया।
लगातार बारिश से स्यालोदड़ा में जर्जर अवस्था में एक मकान गिर गया।
मकान में कोई नहीं रहता था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
मकान में कोई नहीं रहता था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्यालोदड़ा मोड़ पर तीन दुकानों की पीछे की दीवार ढह गई।
स्यालोदड़ा मोड़ पर तीन दुकानों की पीछे की दीवार ढह गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin