[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में लगातार बारिश का दौर जारी। नदी नाले उफान पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में लगातार बारिश का दौर जारी। नदी नाले उफान पर

बारिश की चलते शहर की सड़के कोई लबालब। कई निचले इलाकों में भरा पानी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में लगातार हो रही बारिश के बाद नदी नालों उफान पर है रायपुर पाटन, रैला, दीपावास, हीरवाला सहित कई बांधों में पानी की आवक हुई। अरावली की पहाड़ियों से निकलने वाले नदी-नाले तेज बहाव के साथ बह रहे हैं। इसके साथ के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भराव की समस्या से वाहन चालकों ओर आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नीमकाथाना के लक्ष्मी टॉकीज रोड गणगौर चौक शाहपुरा रोड वार्ड नंबर 31 सहित अन्य इलाकों में जल भराव की समस्या देखने को मिल रही है वहीं क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे कि लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली तो वही गावडी की पहाड़ियों से बहने वाले झरने भी तेजी से बह रहे हैं। लोग गांवड़ी की पहाड़ियों पर नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं और झरनों का लुफ़्त उठा रहे हैं।

बालेश्वर की पहाड़ियों से निकलने वाले नदी-नालों से पानी रायपुर पाटन बांध तक पहुंचा। नीमकाथाना में लगातार तीन दिन से कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है।जिससे कि नीमकाथाना शहर में कॉलोनियां व सड़कें लबालब हो गई। छावनी में बरसात पानी घरों तक पहुंच गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin