नवलगढ़ के धायलो का बास कारी में ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट:14 घरों के उपकरण जले, गाय की मौत; मुआवजे की रखी मांग
नवलगढ़ के धायलो का बास कारी में ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट:14 घरों के उपकरण जले, गाय की मौत; मुआवजे की रखी मांग
नवलगढ़ : नवलगढ़ में धायलो का बास कारी गांव में बिजली लाइन में फॉल्ट आने से घरेलू बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। हादसे में 14 घरों के बिजली उपकरण जल गए। ग्रामीणों के अनुसार, इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, किसान सुरेश कुमार की एक गाय भी झुलसने से मौके पर ही मर गई।
पहले भी आ चुके हैं लाइन में फॉल्ट
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि 11 केवी बिजली लाइन में पहले भी कई बार फॉल्ट आ चुके हैं। इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते शिकायतों पर ध्यान दिया जाता तो इस नुकसान को रोका जा सकता था।
बिजली व्यवस्था सुधारने और मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के एईएन, जेईएन और पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से बिजली व्यवस्था में सुधार करने, लाइन में फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किसान नेता सुभाष बुगालिया और आशीष पचार ने प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2462138


