उदयपुरवाटी दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:गरबा और रंगारंग कार्यक्रम रहे खास आकर्षण, श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह की कथा सुनाई
उदयपुरवाटी दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:गरबा और रंगारंग कार्यक्रम रहे खास आकर्षण, श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह की कथा सुनाई
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी की अग्रवाल धर्मशाला में दुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा है। शाम को आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव में गरबा और रंगारंग कार्यक्रम खास आकर्षण बने हुए हैं। श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक ने श्रीकृष्ण-रुकमणी विवाह की कथा सुनाई। भगवान भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए अवतार लेते हैं। इस दौरान विवाह की झांकी भी सजाई गई।
पंडित मनोज गौड़ के आचार्यत्व में सुबह-शाम 9 बजे पूजा और आरती होती है, जिसमें श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां हर दिन दुर्गा सप्तसती के पाठ भी हो रहे हैं। आरती के बाद महिलाएं और बालिकाएं डांडिया नृत्य व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं।
महोत्सव में महेश रघुनाथपुरिया, दिनेश शर्मा, जितेंद्र शाह, सीताराम अग्रवाल, विष्णु मितल, मनोज शाह, परमेश्वर नेमीवाल, राजेश नेमीवाल, विक्रम सैनी, कृष्ण शाह, योगेश मितल, ललित सोनी, अशोक शाह और शंकर गोयल सेवा दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462120


