पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, तनवीर खान ने रखे विचार
पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, तनवीर खान ने रखे विचार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित जैन गेस्ट हाउस में आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने अपने विचार रखे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं चूरू जिला प्रभारी सारिका सिंह चौधरी मौजूद रहीं। चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, राजगढ़ की पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, चूरू जिला सह-प्रभारी दिनेश कस्वां और भीमराज जाखड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति बनाने, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462119

