बंधक बनाकर 5 लाख छीनने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:70 ग्राम सोना बैंक से छुड़वाने के नाम पर बुलाया था, पुलिस ने पकड़ा
बंधक बनाकर 5 लाख छीनने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:70 ग्राम सोना बैंक से छुड़वाने के नाम पर बुलाया था, पुलिस ने पकड़ा
झुंझुनूं : बैंक में गिरवी रखा सोना छुड़वाने का झांसा देकर एक व्यक्ति को बंधक बनाने, मारपीट करने और 5 लाख रुपए छीनने के मामले में सुलताना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और इलाके के हिस्ट्रीशीटर रजनीश डारा (26), निवासी किशोरपुरा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
70 ग्राम सोना दिलाने का दिया था झांसा
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को आरोपी रजनीश डारा ने पीड़ित राजेश कुमार को फोन कर बताया कि उसका लगभग 70 ग्राम सोना कैप्री बैंक में गिरवी रखा हुआ है, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख 60 हजार रुपए है। उसने राजेश को झांसा दिया कि यदि वह बैंक में पैसे जमा कराकर सोना छुड़वा लेता है, तो वह सोना उसे दे देगा।
घर बुलाकर बनाया बंधक, मारपीट की
पीड़ित की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 16 सितंबर को आरोपी रजनीश उसे अपने घर ले गया। वहां पहले से ही 13-14 अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर राजेश को बंधक बना लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उससे कुल 5 लाख रुपए ऐंठ लिए।
इसमें से 3 लाख रुपए नकद छीन लिए गए, जबकि 2 लाख रुपए एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर करवाए गए। यह राशि पीड़ित के भाई ने 17 सितंबर को हांसी से खाते में जमा कराई थी। मौका मिलते ही पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। रिपोर्ट में आरोपी की मां के भी मौके पर मौजूद रहने का जिक्र है।
पुलिस जांच और बैंक रिकॉर्ड से हुआ खुलासा
मामला दर्ज होने के बाद सुलताना पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित राजेश कुमार और गवाहों मुकेश कुमार व राकेश कुमार के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का मौका नक्शा तैयार करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी रजनीश के बैंक खातों के रिकॉर्ड खंगाले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य युवकों की भूमिका की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2462134


