महिला की संदिग्ध हालात में मौत
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : बलवंतपुरा गांव में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कमला सांसी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि घटना के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही नवलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला को तत्काल नवलगढ़ के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए महिला के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर गांव में शोक का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2041169


