[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिले के मंडावरा में आएंगे रविवार को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिले के मंडावरा में आएंगे रविवार को

मुख्यमंत्री शर्मा के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने ली बैठक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जिले के धोद विधानसभा के मंडावरा गांव में आएंगे। वे हरियालो राजस्थान एवं वन व पर्यावरण अभियान में एक साथ 11 हजार पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने शनिवार को भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, विष्णु चेतानी व इंद्रा चौधरी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, श्रवण चौधरी, गजानंद कुमावत, दिनेश जोशी, वन व पर्यावरण अभियान के जिला सहसंयोजक नीलम मिश्रा, नंदकिशोर सैनी व गोविंद बिजारणियां, प्रधान शंकरलाल यादव, भीलवाड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा आदि मंचस्थ रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि राजस्थान में शुरू हो रहे वन महोत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर आएंगे। वे धोद विधानसभा के मंडावरा गांव में दोपहर 12.15 बजे पौधारोपण स्थल पर पधारेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए होने वाले पौधारोपण में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वे सर्वाधिक संख्या में पौधारोपण में भाग लें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को जनता के बीच रखें। कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में शानदार कार्य हुए हैं। कहा कि इतने काम पूर्ववर्ती सरकारों में कभी नहीं हुए। बैठक में जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर सीकर की आठों विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए जो भी जिम्मेदारी जिसे मिले वो पूर्ण निष्ठा के साथ तैयारी में लगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक विधानसभा से तीन हजार की संख्या से भी अधिक कार्यकर्ता पौधारोपण व सभा में पहुंचेंगे।
तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर ऐतिहासिक संख्या में कार्यकर्ता पौधारोपण व सभा स्थल पर पहुंचें इसकी जिम्मेदारी हम सभी की बनती है।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री राजेश रोलन, रामावतार रूंथला, पूर्णमल गुर्जर, नेमीचंद कुमावत, बनवारी यादव, जितेंद्र सिंह कारंगा, अजय खर्रा, प्रभुसिंह सेवद, सुमन वर्मा, श्रीहरि बियाणी, बाबुसिंह बाजौर, तेजप्रकाश सैनी, मूलचंद रणवां, भंवरप्रकाश शर्मा, मंजू वर्मा, बलदेव सिंह खंडेला, गोविंदराम बिजारणियां, राजकुमार महला, गिरीश प्रधान, सुरेश फागलवा, विष्णु काबरा, सरोज कड़वासरा, रामप्रसाद मिश्रा, शिवदयाल धाबाई, बाबुलाल हल्दुनिया, अनिता शर्मा, सुरेश सैनी, अशोक चौधरी, इंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मनोहरलाल सैनी, गोकुल माथुर, नरेंद्र कौशिक, सजन सिंह निर्वाण, शारदा काबरा, सजन सैनी, महेंद्र जोशी, हीरालाल कुमावत, डॉ. बीएल रणवां, जगदीश कुमावत, भंवरी खोखर, महेश खोखर, कंचन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles