न्यायिक कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली:बोले- कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर ढाई साल से इंतजार रहे, अब आंदोलन को मजबूर
न्यायिक कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली:बोले- कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर ढाई साल से इंतजार रहे, अब आंदोलन को मजबूर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर सीकर में न्यायिक कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली सीकर में कोर्ट परिसर से शुरू हुई, जो कल्याण सर्किल, तापड़िया बगीची होते हुए वापस कोर्ट परिसर पहुंची। न्यायिक कर्मचारियों ने जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा- कैडर पुनर्गठन करने की मांग को लेकर 18 जुलाई से सीकर में न्यायिक कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। इसके चलते कोर्ट में न्यायिक कार्य भी पूरी तरह से बाधित है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। लोगों को सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा। इसके बावजूद भी सरकार मामले में कोई भी एक्शन नहीं ले रही।

वहीं न्यायिक कर्मचारी प्रिया चौधरी ने बताया- करीब 2.5 साल पहले राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से न्यायिक कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिया गया था। लेकिन ढाई साल में सरकार ने कुछ नहीं किया। ऐसे में अब ढाई साल इंतजार करने के बाद अब न्यायिक कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042346


