[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन की डूंगा का नांगल प्रशासक को हटाया:निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, 16 जनवरी को बनाया था प्रशासक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन की डूंगा का नांगल प्रशासक को हटाया:निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, 16 जनवरी को बनाया था प्रशासक

पाटन की डूंगा का नांगल प्रशासक को हटाया:निर्माण कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, 16 जनवरी को बनाया था प्रशासक

पाटन : पंचायत समिति पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगा का नांगल की प्रशासक बिमला देवी को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं। ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों पर बोर्ड नहीं लगाए गए। लेकिन इन बोर्ड की राशि का भुगतान कर दिया गया। साथ ही सरकारी कार्यालयों को पट्टे नियम 162 के बजाय 158 के तहत जारी किए गए। बिमला देवी को 16 जनवरी 2025 को जिला कलेक्टर सीकर ने ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया था। राज्य सरकार ने विभागीय आदेश क्रमांक 13524345 के जरिए उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया। अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव इन्द्रजीत सिंह ने यह आदेश जारी किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin