[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर अंडरपास में जलभराव से लोग परेशान:मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर और रेलवे महाप्रबंधक को दिया नोटिस, 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर अंडरपास में जलभराव से लोग परेशान:मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर और रेलवे महाप्रबंधक को दिया नोटिस, 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

श्रीमाधोपुर अंडरपास में जलभराव से लोग परेशान:मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर और रेलवे महाप्रबंधक को दिया नोटिस, 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

श्रीमाधोपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने श्रीमाधोपुर के पंचावाली अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर सीकर कलेक्टर और उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से 4 सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। सोनी कॉलोनी निवासी बृजेन्द्र जोशी ने आयोग को बताया कि श्रीमाधोपुर स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास आरयूबी 214 बी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। मामूली बारिश में भी पानी भर जाने से आसपास के रिहायशी इलाके प्रभावित होते हैं। लोगों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है।

जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों, मरीजों और अंतिम संस्कार के लिए जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत संज्ञान में लिया है। आयोग का मानना है कि शिकायत में उठाए गए मुद्दे प्रथम दृष्टया मानवाधिकारों के उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin