सुजानगढ़ में गरबा डांडिया कार्यक्रम:सियाराम बाबा बगीची और यंग्स क्लब में चल रहे आयोजन, 20 अक्टूबर को होगा समापन
सुजानगढ़ में गरबा डांडिया कार्यक्रम:सियाराम बाबा बगीची और यंग्स क्लब में चल रहे आयोजन, 20 अक्टूबर को होगा समापन
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में नवरात्रा के दौरान दुर्गा पूजा पांडालों में डांडिया गरबा के कार्यक्रम परवान पर है। रविवार की रात सियाराम बाबा की बगीची और यंग्स क्लब में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां हजारों महिलाओं और युवतियों ने पहुंचकर श्रद्धा के साथ जमकर डांस किया।
सियाराम बाबा की बगीची में विधायक मनोज मेघवाल, सभापति मदनलाल गुलेरिया, उपसभापति सोनिका पीपलवा सहित कई पार्षद भी पहुंचे और पूजा अर्चना की। महंत श्यामसुंदर दास ने बताया कि भामाशाह सुनील सोनी की ओर से उपहार बांटे गए। सोमवार को भी कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं 20 अक्टूबर को भंडारे के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन होगा।
शहर के यंग्स क्लब में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने गरबा खेल कर रंग जमाया। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा ने बताया कि नोपाराम मंडा, रतन सेन, दिनेश तंवर, प्रवीण प्रजापत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का समापन दशहरे के दिन होगा। मंच की गणगौर शाखा की करुणा जांगिड़, पूजा शर्मा, खुशबू सोनी, प्रमिला प्रजापत, मनोज शर्मा ने व्यवस्थाएं संभाली। पूजा फूलफगर ने संचालन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2462229


