न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर चार दिन से कर रहे हड़ताल, अदालतों में कामकाज ठप
न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर चार दिन से कर रहे हड़ताल, अदालतों में कामकाज ठप
सादुलपुर : राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजगढ़ के न्यायालय कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांग राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रस्ताव के अनुसार मंत्रालयिक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन है। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता के नारे लगाए। धरने में आनंद स्वरूप मोदी, ऋषिराज सिंह, मक्खन लाल कुमावत, सुनील कुमार मीणा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। तहसील प्रभारी राकेश कुमावत ने बताया कि आनंद स्वरूप मोदी ने अपनी खराब सेहत के बावजूद धरने में हिस्सा लिया। सभी कर्मचारी प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का पूरा समर्थन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044701

