[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निमोद गांव में पुराने बालाजी मंदिर का जीर्णोद्धार:हिंगलाज माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

निमोद गांव में पुराने बालाजी मंदिर का जीर्णोद्धार:हिंगलाज माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

निमोद गांव में पुराने बालाजी मंदिर का जीर्णोद्धार:हिंगलाज माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

नीमकाथाना : नीमकाथाना के निमोद गांव की ढाणी पलास की में स्थित पुराने बालाजी मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर को नया स्वरूप देने के बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ हिंगलाज माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए।

राजू मीणा ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय रामनिवास मीणा की स्मृति में करवाया गया। पहले यहां केवल बालाजी का मंदिर था, लेकिन जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। हिंगलाज माता की स्थापना से मंदिर की भव्यता और आस्था का केंद्र और बढ़ गया है। इस धार्मिक आयोजन में गांव के कई श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विद्वानों ने मंदिर निर्माण को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत शुभ बताया। उनकी मान्यता है कि मंदिर बनवाने या उसके जीर्णोद्धार से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मी देवी, राजू मीणा, संजीव, शंकर, करण, गोलू, प्रिंस, किरन, खुशी, पीहू, मोनू, सोनू सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles