[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जमवाय माता धाम में 24 जून को सवामणी:मदनी मंडा में स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज, कलाकार माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

जमवाय माता धाम में 24 जून को सवामणी:मदनी मंडा में स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज, कलाकार माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे

जमवाय माता धाम में 24 जून को सवामणी:मदनी मंडा में स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज, कलाकार माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे

पलसाना : पलसाना के मदनी मंडा स्थित जमवाय माता धाम में 24 जून को श्री जमवाय माता जी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

जमवाय माता धाम के महंत गरुड़ दास महाराज ने बताया कि स्थापना दिवस पर 24 जून को दोपहर 1:15 बजे से सवामणी भंडारे का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। रात्रि 10:15 बजे से भव्य भजन जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थानी भजन गायक लोकेश मारवाड़ी और उनके साथी कलाकार माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति, ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता मिलकर व्यवस्थाओं में लगे हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और प्रसाद वितरण की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महंत गरुड़ दास महाराज ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता के दर्शन करने, सवामणी का प्रसाद ग्रहण करने और भजन जागरण में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles