[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोसाना ग्रामीण सेवा शिविर, 35 साल से लंबित खातेदारी विवाद सुलझा, एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम सरकारी सेवाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पोसाना ग्रामीण सेवा शिविर, 35 साल से लंबित खातेदारी विवाद सुलझा, एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम सरकारी सेवाएं

ऐतिहासिक रहा राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर, 27 खातेदारों को मिला हक; 150 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल,

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोषाणा में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि 35 वर्षों से लंबित खातेदारी अधिकारों का समाधान रही, जिससे वर्षों पुराना खाता विभाजन का मामला सुलझ गया।

35 साल का इंतजार खत्म, 27 खातेदारों के चेहरे खिले
शिविर में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 वर्षों से लंबित खाता विभाजन की प्रक्रिया को मौके पर ही पूरा किया। इससे 27 खातेदारों को उनका कानूनी हक मिला। इसके साथ ही चार परिवारों को वर्षों से लंबित मालिकाना हक के पट्टे प्रदान किए गए। राजस्व विभाग ने नामांतरण सहित कई अन्य राजस्व प्रकरणों का भी मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।

बिजली दुरुस्त, पशुओं का बीमा और पेंशन प्रकरणों का निस्तारण
मंगला पशु बीमा योजना के तहत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति एवं पात्रता पत्र सौंपे गए। ग्रामीणों की शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेते हुए तीन स्थानों पर लटकते हुए खतरनाक तारों को ठीक किया गया और एक नया विद्युत पोल स्थापित किया गया। पेंशन से जुड़े लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित आवश्यक आदेश जारी किए गए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, मनरेगा, स्वामित्व योजना और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भौतिक सत्यापन कर जानकारी दी गई।

31 आयुष्मान कार्ड बांटे, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा कैंप में करीब 150 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर मुफ्त सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान 31 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा पात्र महिलाओं के ‘ममता कार्ड’ बनाए गए। दूसरी ओर, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य किट के साथ आवश्यक जानकारियां दी गईं। सहकारिता विभाग ने भी किसानों को फसल ऋण संबंधी विशेष मार्गदर्शन दिया। शिविर को सफल बनाने में उपखंड अधिकारी राकेश जाखड़, तहसीलदार कुलदीप भाटी, सहायक विकास अधिकारी दयानंद गढ़वाल, प्रशासक बरजी देवी और ग्राम विकास अधिकारी मैना जैफ, अमित ढेवा, अंकेश पोसाना, दिनेश, संजय ढेवा, रहीश बोयल, महावीर खैरवा, ताराचंद ढेवा, प्रेमलता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

इनका कहना-
राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। अधिकारी ग्रामीणों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। – शुभकरण चौधरी, पूर्व विधायक उदयपुरवाटी

Related Articles