चंदवा ने गांगियासर में किया रात्रि प्रवास, चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
चंदवा ने गांगियासर में किया रात्रि प्रवास, चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : निकटवर्ती ग्राम गांगियासर में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा ने रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली और सफाई सहित विभिन्न समस्याएं रखीं।
चंदवा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने महेंद्र चंदवा के भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। चौपाल में राधेश्याम प्रजापत, मनीराम लादूराम बेडसर, सुभाष मीणा, नरेश बंका, मनीष कुमावत, दुर्गा प्रसाद जोशी, दलीप राणा, प्रवेश सिहाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2222362


