भाजपा ने पूलासर मंडल में की नई नियुक्तियां:डालाराम महिया बने अध्यक्ष, जुगलसिंह सोमणसर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा ने पूलासर मंडल में की नई नियुक्तियां:डालाराम महिया बने अध्यक्ष, जुगलसिंह सोमणसर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सरदारशहर : सरदारशहर में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू किया है। रविवार को भाजपा नेता मधुसूदनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पूलासर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूलासर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डालाराम महिया को मंडल अध्यक्ष और जुगल सिंह सोमणसर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बलवीर नाई को मंडल महामंत्री बनाया गया। सतपाल मेघवाल और दशरथ सिंह देराजसर को कृषि मंडी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता मधुसुदनसिंह राजपुरोहित और राजेंद्रसिंह छाजूसर ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में भाजपा का बोर्ड बनेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजूसर और जीप सदस्य गिरधारी पारिक ने कई पदाधिकारियों का सम्मान किया। इनमें महामंत्री शिवपाल सिंह फोगा, सरपंच जुगल सिंह, गिरधारी स्वामी, गोपाल सिंह, प्रसाराम सहारण शामिल थे। पंचायत समिति सदस्य पपुराम भाट, राजेंद्र देहरू, रणजीत सिंह और पूर्व सरपंच द्वारिका प्रसाद कठोटिया का भी स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044083


